निकहत जरीन के पंच से चकरा गई विरोधी मुक्केबाज

रेफरी ने तुरंत बाउट रद्द किया बर्मिंघम। विश्व चैम्पियन मुक्केबाज निकहत जरीन ने राष्ट्रमंडल खेलों के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने रविवार को 50 भारवर्ग के मुकाबले में मोजांबिक की हेलेना इस्माइल बगाओ को हराया। निकहत के आगे विरोधी मुक्केबाज शुरू से ही टक्कर में नहीं दिखीं। मैच के फाइनल राउंड में जरीन ने बगाओ के चेहरे पर ऐसा पंच जड़ा कि इससे वह चकरा गईं। रेफरी को 48 सेकंड पहले ही बाउट रद्द करनी पड़ी और निकहत को विजेता घोषित कर दिया.......

रिक्शा चालक के बेटे अचिंता शेउली ने किया कमाल

भाई के कहने पर वेटलिफ्टिंग को चुना बर्मिंघम। पश्चिम बंगाल के वेटलिफ्टर अचिंता शेउली ने बर्मिंघम में कमाल कर दिया। उन्होंने 73 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का यह तीसरा स्वर्ण पदक है। अब तक देश को छह पदक मिले और सभी वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं। 313 किग्रा भार उठाकर पहला स्थान हासिल करने वाले अचिंता शेउली के लिए वेटलिफ्टिंग में करियर बनाना आसान नहीं था। अचिंता का जन्म 24 नवंबर 2001 .......

भारतीय महिला हॉकी टीम की धमाकेदार शुरुआत

घाना को पहले मैच में 5-0 से रौंदा बर्मिंघम। महिला हॉकी में भारत ने घाना को अपने पहले मैच में 5-0 से रौंद दिया। टीम इंडिया के लिए गुरजीत कौर ने सबसे ज्यादा दो गोल किए। भारतीय महिला हॉकी टीम राष्ट्रमंडल खेलों में 16 वर्षों से चले आ रहे पदक के सूखे को खत्म करने के इरादे से उतरी है। भारत पूल ए में इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ है वहीं पूल बी में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड और केन्या हैं। भारतीय महिला हॉकी ट.......

निकहत जरीन और लवलीना बोर्गोहेन को मिला आसान ड्रॉ

महिला मुक्केबाजों की फिटनेस पर बराबर ध्यान दे रही हैं फिजियो रीना सिंह खेलपथ संवाद बर्मिंघम। विश्व चैम्पियन निकहत जरीन और मौजूदा ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता लवलीना बोर्गोहेन को राष्ट्रमंडल खेलों की महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शुरुआती दौर में आसान ड्रॉ मिला है। निकहत रविवार को महिलाओं के 48-50 किलोग्राम लाइट फ्लाईवेट वर्ग में मोजाम्बिक की हेलेना इस्माइल बगाओ के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। एक जीत उन्हें क्वार्टर फाइनल में पह.......

दिल्ली हाईकोर्ट से जुडोका जसलीन सिंह को राहत

बर्मिंघम में खेलने की दी अनुमति नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतीय जूडो खिलाड़ी जसलीन सिंह को राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम में खेलने की बुधवार को अनुमति दे दी। भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने बताया, हाईकोर्ट ने जसलीन के हक में निर्णय दिया है। अब वह बर्मिंघम के लिए यात्रा करेंगे। कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप के स्वर्ण विजेता जसलीन स्पेन दौरे के दौरान अपने रूममेट के साथ महिलाओं के विवाद में फंस गए थे।  जसलीन को बाद में महिलाओं न.......

भारत को वैश्विक खेल क्षेत्र में उच्च स्तर पर देखना हमारा सपनाः नीता अम्बानी

भारतीय ओलम्पिक संघ को मिला रिलायंस का साथ नई दिल्ली। अरबपति मुकेश अंबानी की अगुआई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने भारतीय एथलीटों का समर्थन करने के उद्देश्य से एक बड़ा एलान किया है। उसने बुधवार (27 जुलाई) को भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के साथ दीर्घकालिक साझेदारी की घोषणा की। रिलायंस ने राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और ओलम्पिक सहित प्रमुख बहु-खेल आयोजनों में भारतीय खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिए ऐसा किया है। आरआईएल ने एक .......

हैंडबॉल, वॉलीबाल, ताइक्वांडो, कराटे व जूडो परिसंघों की मान्यता पर रोक

केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में दी जानकारी खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय हैंडबॉल, वॉलीबाल, ताइक्वांडो, कराटे व जूडो परिसंघों में चल रहे विवाद के कारण इनके मान्यता नवीनीकरण पर रोक लगाई गई है। यह जानकारी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से सांसद श्याम सिंह यादव के सवाल के जवाब में लोकसभा में .......

विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अन्नू रानी को सातवां स्थान

इनके पांच थ्रो 60 मीटर की दूरी भी नहीं पार कर सके ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी केल्सी-ली-बार्बर ने जीता सोना यूगेन। विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल में भारत की अन्नू रानी कुछ खास नहीं कर सकीं। जेवलिन थ्रो के फाइनल में उनका सबसे बेहतरीन थ्रो 61.12 मीटर का रहा और वह सातवें स्थान पर रहीं। इसके साथ ही उनके पदक जीतने की उम्मीद खत्म हो गई। उन्होंने लगातार दूसरी बार इस प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन इस बार भी वह पदक नहीं जीत सकीं।&.......

राष्ट्रमंडल खेलों में तेजस्विन शंकर लगाएंगे कूद

आईओए के आग्रह पर मिला मौका, पहले एंट्री हुई थी रद्द खेलपथ संवाद नई दिल्ली। ऊंची कूद के एथलीट तेजस्विन शंकर को राष्ट्रमंडल खेलों में खेलने की अनुमति मिल गई है। इससे पहले आयोजकों ने विलम्ब से मिली उनकी एंट्री रद्द कर दी थी। भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) के आग्रह पर राष्ट्रमंडल खेल संघ (सीजीएफ) ने उन्हें बर्मिंघम में हिस्सेदारी करने की अनुमति दे दी है।  उल्लेखनीय है कि तेजस्विन को पहले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय टीम में शाम.......

जुडोका जसलीन राष्ट्रमंडल खेलों की टीम से बाहर

लवलीना की मांग पर कोच संध्या दल में शामिल खेलपथ संवाद नई दिल्ली। मैड्रिड (स्पेन) के होटल में एक स्पेनिश लड़की से यौन उत्पीड़न के आरोपी के साथ में रहने वाले जुडोका को राष्ट्रमंडल खेल के लिए भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया है। खेल मंत्रालय की ओर से जारी बर्मिंघम जाने वाले 318 सदस्यीय दल की सूची में पहले चयनित किए गए जुडोका जसलीन सिंह का नाम शामिल नहीं है। अब बर्मिंघम में छह की बजाय पांच जुडोका ही शिरकत करेंगे। वहीं टोक्यो में पदक जीतने .......